About Me

इस साईट में शामिल हो

Monday 12 September, 2011

शेर पकड़ने का तरीका।

क्या आप एक शेर को जिंदा या मुर्दा पकड़ना चाहते है? यदि हाँ तो, मेरे पास एक से एक तरीका है, जिसे मैंने देश-विदेश के महान वैज्ञानिको, राजनीतिज्ञो, खिलाड़ियों, अभिनेताओ आदि के साथ मिलकर तैयार किया है।

न्यूटन का तरीका :
शेर द्वारा स्वयम को पकडे जाने दीजिये |
प्रत्येक क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती हे |
इस प्रकार शेर आपको पकडेगा |
और फलस्वरूप आप शेर को पकड़ लेंगे |

आइंस्टाइन का तरीका :
शेर की विपरीत दिशा में भागिए |
सापेक्ष गति अधिक होने के कारण शेर और भी तेज़ भागेगा और बहुत जल्द थक जायेगा |
अब आप इस थके हुए शेर को सरलता से पकड़ सकते हे |

सोफ्टवेयर इंजीनियर का तरीका :
एक बिल्ली को पकडिये और दावा कीजिये की आपकी टेस्टिंग से सिद्द हुआ हे की यह एक शेर हे |
यदि कोई बाद में आकार आपसे शिकायत करता हे तो आप उससे कहिये की आप इसको शेर में अपग्रेड कर देंगे |

भारतीय पुलिस का तरीका :
कोई भी जानवर पकड़ कर इसको टॉर्चर कीजिये | और इससे उस समय तक पूछताछ कीजिये जब तक की यह कबूल न करले की यह शेर हे |

रजनीकांत का तरीका :
आप शेर को चेतावनी दीजिये की आप कभी भी आकर शेर पर आक्रमण कर सकते हे |
शेर डर जायेगा और डर से अपने आप ही मर जायेगा |

करन जोहर(director) का तरीका :
एक शेरनी को जंगल में भेजिए |
हमारे शेर और शेरनी में प्रेम हो जायेगा |
फिर एक दूसरी शेरनी को जंगल में भेजिए और उसके बाद दुसरे शेर को |
पहला शेर पहली शेरनी को और दूसरा शेर दूसरी शेरनी को प्रेम करेगा |
परन्तु दूसरी शेरनी दोनों शेरो को प्रेम करेगी |
अब आप एक अन्य शेरनी (तीसरी) को जंगल में भेजिए |
आपकी समझ में नही आ रहा होगा की क्या हो रहा हे | ठीक हे ना तो इसको पन्द्रह वर्ष के बाद पढना | फिर भी आप की समझ में नही आएगा |

गोविंदा का तरीका :
शेर के सामने लगातार 5 या 6 दिन तक नाचिये |


बराक ओबामा का तरीका :
शेर का अम्बन्ध ओसामा बिन लादेन से निकालिए और उसको गोली मार दीजिये |

रवि शास्त्री का तरीका :
शेर से अपने आपको गेंद फेकने को कहिये |
आप 200 गेंदे खेलकर 1 रन बनाइए |
शेर थक कर surrender कर देगा |

No comments:

Post a Comment